दिनदहाड़े युवक का म’र्डर:घर से ऑफिस के लिए निकला था, रास्ते में अ’पराधियों ने मार दी गो’ली

बेगूसराय में दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक स्थित NH 28 की है।

सदर अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।

मृतक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 नया नगर दुलारपुर के रहने वाले अनिल कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र इगल सर्विस कंपनी के स्टाफ सीतेश कुमार के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था और रास्ते में अपने अन्य कर्मियों के साथ होकर मोती चौक से गुजरने ही वाला था कि तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मारकर धरासाई कर दिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गया।

घर वालों ने बताया कि मृतक बजाज कंपनी के अंतर्गत काम करने वाले इगल सर्विस में सीजर कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी में जुट गई है बताया जाता है कि मृतक अपने पिता के दो पुत्रों में कमाऊ पुत्र था और दूसरे पुत्र दिव्यांग है अपने जवान पुत्र को खोकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बन गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading