गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता की कैसे करें स्थापना, जानें संपूर्ण विधि व शुभ मुहूर्त

किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान श्रीगणेश का पूजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देशभर में धूमधाम के साथ भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Ganesh Chaturthi 2022 : भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले इन बातों  पर जरूर दे ध्यान, होगा कल्याण - ​ganesh chaturthi vastu tips for ganpati  murti know which type of

इस साल यह तिथि 31 अगस्त 2022, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन मंदिरों व घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जाती है और पूरे 10 दिनों तक बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर करने वाले हैं गणपति स्थापना तो, जान लें शुभ मुहूर्त व विधि-

Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए चंद्रोदय का समय और पूजा  मुहूर्त - video Dailymotion

गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त-

गणेश चतुर्थी की तिथि का आरंभ 30 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 31 अगस्त, बुधवार को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर होगा। गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 1 सितंबर को रात 01

गणेश मूर्ति स्थापना विधि-

1. सबसे पहले चौकी पर गंगाजल छिड़कें और इसे शुद्ध कर लें।
2. इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रखें।
3. भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें।
4. अब भगवान गणेश को स्नान कराएं और गंगाजल छिड़कें।


5. मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी रखें।
6. भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर जल से भरा कलश रखें।
7. हाथ में अक्षत और फूल लेकर गणपति बप्पा का ध्यान करें।
8. गणेश जी के मंत्र ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading