शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के केवटी पुलिस ओपी क्षेत्र अंतर्गत केवटी गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता अर्चना कुमारी की ह’त्या करने के मामले में फरार पति, भैसुर और गोतनी में पुलिस ने भैसुर और गोतनी को सोमवार को गि’रफ्तार करने में सफलता पाई। छा’पेमारी का नेतृत्व केवटी ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की।
इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गत 26 अगस्त 2022 को विवाहिता की ह’त्या कर अभियुक्तों ने ला’श को पकड़े जाने के भ’य से आनन फानन में जला दिया था। घ’टना के संबंध में मृ’तका के भाई और नवादा जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोनी गांव निवासी बबलू सिंह ने ह’त्या की प्रा’थमिकी बरबीघा थाना में द’र्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि घ’टना को अंजाम देने के बाद मामले के तीनो आ’रोपी फ’रार हो गए थे। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार मृ’तका के भैसुर कुणाल सिंह उर्फ राहुल कुमार और गोतनी चांदनी देवी उर्फ चांद को उसके घर से गि’रफ्तार कर लिया गया।
जबकि मामले के फ’रार आ’रोपी पति शरद कुमार राज की गि’रफ्तारी हेतु छा’पामारी की जा रही है। बता दें कि केवटी गांव दिनेश सिंह उर्फ बच्चू सिंह के पुत्र शरद कुमार राज ने वर्ष 2015 में अर्चना कुमारी के साथ ल’व मैरेज किया था।गि’रफ्तार भैंसुर और गोतनी को जेल भेजने की का’र्रवाई पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

