बिहार से चलने वाली 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द:2 सितंबर तक रहेंगी रद्द

पटना। बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें। रेलवे ने 2 सितंबर तक बिहार के विभिन्न शहरों से चलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, एक ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। दानापुर मंडल में वजीरगंज और तिलैया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है।

इस वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाया है। वहीं, कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किए गए। जबकि दानापुर तिलैया दानापुर पैसेंजर ट्रेन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक दानापुर से तिलैया के बीच ही चलेगी और राजगीर से तिलैया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

ये 6 ट्रेनें 2 सितंबर तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्टट्रेन नंबर 03616 : गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द रहेगी।ट्रेन नंबर 03615 : जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन एक सितंबर से 3 सितंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 05510 : जमालपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच रद्द रहेगी

ट्रेन नंबर 05509 : सहरसा-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन एक से 3 सितंबर के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 03626 : गया-बख्तियारपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 03625 : बख्तियारपुर-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच रद्द रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.