नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी एक युवक ने मंगलवार की शाम दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में मिथलेश साव के 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।

परिजन का कहना है कि उन्हें पता चला कि उसने किसी दवाई की 20 गोलियां एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह पता चलते ही परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

उनका कहना था कि पत्नी उनपर झूठा इल्जाम लगाती थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



