वैशाली में मामा ने भांजे को मारी गो’ली, हा’लत गंं’भीर:बहन के प्रेम विवाह से ना’राज चल रहा था भाई

वैशाली में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने 2 वर्षीय भांजे दिलखुश कुमार के पैर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस मामले को संदेहास्पद बता रही है। मामला रुस्तमपुर ओपी थाना क्षेत्र के सैदाबाद का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सैदाबाद निवासी संतोष कुमार का 2 वर्षीय बेटा दिलखुश दरवाजे पर था।

बच्चे का इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar

इसी दौरान रुस्तमपुर निवासी उसका मामा अशोक कुमार एव संतोष कुमार आया और बच्चे को गोद मे लेकर मोटरसाइकिल से लेकर जाने लगा।बच्चे को ले जाता देख स्थानीय लोगो ने विरोध किया। जिसके बाद मामा संतोष ने बच्चे को पैर में गोली मार दिया और बाइक से फरार हो गया। गोली दिलखुश के जांघ में लगी है। गोली लगने के बाद जख्मी हालत में बच्चे को इलाज के लिए पीएचसी राघोपुर ले गए।

डॉक्टर ने इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां बच्चे का इलाज जारी है एक खतरे से बाहर है। इस संबंध में घायल बच्चे की चाची रीना देवी एव चाचा अशोक राय ने बताया कि दिलखुश को उसके मामा ने पैर में गोली मार दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलखुश के मां रेशमी देवी ने वर्ष 2020 में सैदाबाद के रहने वाले संतोष कुमार से भाग कर प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद रेशमी के भाई एव परिजन नाराज चल रहे थे एव अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। इस मामले में रेशमी देवी के पिता ने दिलखुश के पिता के खिलाफ रुस्तमपुर ओपी में अपहरण कर शादी करने की शिकायत भी दर्ज कराया था। ओपी प्रभारी शुभनारायन यादव ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। परिजनों द्वारा अभी आवेदन नही मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.