कटिहार में मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी:लड़के के दोस्त और लड़की की सहेली की भी कराई शादी

कटिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। जहां प्रेमी दयानंद मंडल अपने दोस्त अंगद कुमार मंडल के साथ नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। वहीं प्रेमिका अपनी नाबालिग सहेली के साथ अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और प्रेमी-प्रेमिका की शादी के साथ प्रेमी के दोस्त और प्रेमिका की सहेली का भी जबरन गांव वालों ने शादी करा दी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी का दोस्त और प्रेमिका की सहेली एक-दूसरे को जानते भी नहीं थे। ना ही कभी उनकी मुलाकात हुई थी। घटना कदवा थाना क्षेत्र के कामरु गांव का है। घटना के बारे में पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी। लेकिन थाना प्रभारी विजय यादव ने ग्रामीणों की बात को नहीं सुना और उल्टे उन्हें धमकी देकर फोन काट दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले दयानंद मंडल की दोस्ती आजमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अंगद कुमार मंडल के साथ थी। दोनों DJ बजाने का काम करते है। सोमवार की दोपहर दयानंद अंगद के साथ नाबालिक प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। नाबालिग प्रेमिका अपनी नाबालिक सहेली के साथ पहुंची थी।

प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने देख लिया और ग्रामीणों ने प्रेमी प्रेमिका के साथ उनके दोस्तों को भी पकड़ लिया। ग्रामीणों ने गांव के ही मंदिर में चारों की एक साथ शादी करा दी। अंगद की मां मांती देवी को शादी के बारे में पता चलते ही कदवा थाना में बेटे की जबरन शादी कराने को लेकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या बोले थाना अध्यक्ष
जबरन शादी कराने के मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली थी। लेकिन शादी होने के बाद गांव में पंचायत बिठाकर इस मामले को सुलझा लिया गया था। बाद में आजमनगर के रहने वाले युवक की मां के द्वारा जबरन शादी कराने को लेकर आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.