मुजफ्फरपुर में दि’नदहाड़े महिला से 60 हजार की छि’नतई:रुपए निकाल घर लौट रही थी, कैश ले उड़े ब’दमाश

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े रिटायर कॉलेज कर्मी की पत्नी से 60 हजार रुपए छीन लिए। घटना टाउन थाना के नई बाजार में घटी। महिला रूबी बेगम पक्की सराय स्थित SBI से कैश निकालकर घर लौट रही थी। रुपए को उन्होंने पर्स में रखकर कंधे में टांग रखा था। घर पहुंचने से 20 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाश आये और झपट्टा मारकर पर्स छीनते हुए भाग निकले। पीड़िता शोर मचाती हुई बदमाशों के पीछे दौड़ी। लेकिन, दोनों तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भाग निकले।

घटना के बाद जुटी भीड़। - Dainik Bhaskar

काम के सिलसिले में निकाले थे रुपए

महिला ने बताया कि उनके पति मिर्जा अकबर रिटायर कॉलेज कर्मी हैं। वे घर पर रहते हैं और बीमार भी हैं। आज वे बैंक से काम के सिलसिले में पैसे निकालकर घर का रही थी। तभी उनके साथ ये घटना घटी। दोनों बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। इनकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच रही होगी। बाइक का नम्बर वे नहीं देख सकी। इतनी जल्दी में घटना घटी की कुछ सोचने समझने का मौका नहीं मिला।

बैंक से पीछा करने की आशंका

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास लगे CCTV को देखा गया। लेकिन, अधिकांश कैमरे खराब पाए गए। महिला से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। पुलिस आशंका जता रही है कि बैंक से अपराधी पीछे लगे होंगे। यहां मौका देखकर पर्स छीनकर भाग गए। बैंक में लगे कैमरे को भी खंगालने की कवायद की जा रही है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर दिन इस मोहल्ले और इसके आसपास चोरी-छिनतई की घटना घटती है। लेकिन, पुलिस न तो इसे गंभीरता से लेती है और न गश्त लगाती है। पीड़िता ने भी कहा कि कुछ नहीं होने वाला है। ये हमको भी पता है। लेकिन, जो प्रक्रिया है उसे पूरा कर रही हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading