सहरसा में गणेश महोत्सव पर शोभा यात्रा की शुरुआत:10 दिन तक चलेगा महोत्सव, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

सहरसा में बुधवार को शंकर चौक स्थित राम जानकी ठाकुरबारी परिसर में श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज हुआ। गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में आज शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा शंकर चौक से निकलते हुए गांधी पथ तक गया और फिर गांधी पथ से निकलते हुए शंकर चौक स्थित रामजानकी ठाकुरवाड़ी परिसर पहुंचा। इस शोभा यात्रा में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन झा,और गणेश सेवा मंडल के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

गणेश सेवा मंडल के मीडिया प्रभारी लुकमान अली ने बताया कि आज बुधवार को शोभायात्रा से धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। और आज ही दोपहर बाद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा। गुरुवार की सुबह से पूजा और संध्याकाल में महाआरती की शुरुआत होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रविवार को गंगा आरती एवं दीपयज्ञ का आयोजन होगा।

जबकि सोमवार की सुबह प्रतिमा पूजा के बाद मातृ पूजन होगा। इसी तरह मंगलवार को दोपहर बाद सुंदर कांड का पाठ होगा। बुधवार को विघ्नविनाशक को छप्पनभोग लगाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह पूजन, हवन के बाद नगर भ्रमण कर प्रतिमा का विसर्जन, गंगा आरती, प्रतिमा जलप्रवाह एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन को पूर्णतः सफल बनाने में गणेश सेवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गाड़ा, रणजीत दास, इंदु केशरी, मोती पंजियार ,राजा राज कुमार भगत,अनिल सिंह,रंजय , संजय गुप्ता ,पप्पू सिंह, मुकुल सिंह , मनोज यादव ,

रोहित गाड़ा, अशोक पंजियार, प्रभु पंजियार, अमरेंद्र तिवारी, रामशंकर भगत ,विनय गुप्ता , अमरजीत कुमार ,अंचल, आनंद ,झब्बू साह, पवन गुप्ता,अमन कुमार गाड़ा, धनमन केशरी, विमल कुमार,गोपाल दहलान ,ट्वींकल, अमृता ,ऋचा, श्वेता कुमारी, सभी लोग लगे हुए है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading