मुजफ्फरपुर : बोधि आश्रम में धूमधाम से मना गणेशोत्सव

मुजफ्फरपुर : गणेश चतुर्थी पर बुधवार को मुजफ्फरपुर के रसूलपुर जिलानी स्थित बोधि आश्रम में बड़ी धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

वहीं विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पान के पत्ते पर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। दूब, रंग-बिरंगे पुष्प व बेलपत्र आदि से श्रद्धालुओं ने भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं विघ्नहर्ता गणेश को छप्पन भोग लगाया गया फिर 108 हरे दूब की माला पहनाई गई। इसके साथ ही सृष्टि महापर्व पर शुरू हुए हवन यज्ञ की पूर्णाहूति हुई।

इसमें भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहूति डालकर सबके कल्याण के लिए कामना की। संध्या सात बजे से पूजा शुरू हुई, जो देर रात चलती रही।

डॉ.बोधि कश्यप ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन 21 हरी दूब से गणेश की पूजा करने से पूरे वर्ष किसी भी तरह का विघ्न नहीं आता।

बोधि आश्रम में विगत 26 वर्षो से गणेशोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। घंटा, चंवर, शंख, चक्र और गदा से गणपति की पूजा की जाती है।

इस अवसर पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान, अधिवक्ता अरुण शुक्ला, अधिवक्ता डॉ.अजय नारायण सिन्हा, अधिवक्ता रजनीश कुमार, समाजसेवी अजीत शाही, पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता रंजना सिंह,

उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह, पिंटू पांडेय, सुशील कुमार, देवनाथ, आमोद, विपिन, रंजीत, पराग, मुकेश, लालबाबू, दीपू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading