24 घंटे में आकाशीय बिजली से 7 की मौ’त:बिहार के 12 जिलों में बारिश का अ’लर्ट; उ’फान पर नदियां, कई गां’व डू’बे

पटना। बिहार में मानसून एक्टिव है। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अ’लर्ट जारी किया है। इनमें 6 जिलों में व’ज्रपात के साथ भा’री बा’रिश के आसार हैं। वहीं बुधवार को व’ज्रपात से राज्य में 7 लोगों की मौ’त हो गई। इसे लेकर CM नीतीश कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही लोगों से स’तर्क रहने की अपील की।

मुंगेर में गंगा से सटे गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति।बिहार में हो रही अच्छी बारिश से ज्यादातर नदियों का जलस्तर अब रौ’द्र रूप धारण करने लगा है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, कटिहार और भागलपुर के कुछ हिस्सों व’ज्रपात के साथ भारी बारिश का अ’लर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार का मौसम अगले दो दिन इसी तरह का रहेगा। पूरे बिहार में बादलों जैसा आवरण रहेंगे। पटना समेत 26 जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बीच बीच में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। लेकिन उमस लोगों को थोड़ा परेशान करेगी।

इधर, बुधवार को प्रदेश के 4 जिलों में व’ज्रपात से 7 लोगों की मौ’त हो गई। इनमें गया के 3, रोहतास के 2, औरंगाबाद और कैमूर के 1-1 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घ’टना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मृ’तकों के परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्क रहें। जरूरी ना हो तो घर में रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading