मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में चोरों ने रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी अवधेश कुमार के घर चो’री की। चो’रों ने उनके घर से करीब पांच लाख रुपए की सं’पत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
इसमें बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और एक लाख रुपए कैश समेत अन्य सामान थे। घ’टना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को मौके पर पहुं’चकर छा’नबीन की।
पीड़ित कर्मी बताया कि वे मूल रूप से औराई के रहने वाले हैं। चौकचन पर्व में सपरिवार गांव गए हुए थे। घर में ता’ला बं’द था। इसी का फायदा उठाते हुए चो’रों ने मेन गेट समेत बरामदे और सभी कमरों का ता’ला तो’ड़ दिया। गोदरेज में रखे जे’वरात समेत अन्य सामान चो’री कर भाग गए।
गुरुवार को वे लोग गांव से लौटकर यहां पहुंचे तो ता’ला टू’टा हुआ देखकर दं’ग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज का लॉक भी टू’टा हुआ था। जेव’रात समेत सभी कीमती सामान गा’यब देखकर चो’री का पता लगा। तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पी’ड़ित ने बताया कि 25 नवंबर को बेटी की शादी करने वाले हैं। सबकुछ तय हो चुका है। शादी में देने के लिए ही जे’वरात खरीदकर रखे थे। जिसे चो’र चो’री कर ले गए।
कर्मी ने कहा कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। पूर्व में भी कई बार घर बंद कर गए थे। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। चो’रों का पता लगाया जा रहा है।


