मुजफ्फरपुर: राजद नेता अब्दुल मजीद का फेसबुक अकाउंट हैक कर साइबर शातिरों ने उनके एक दोस्त से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस बाबत चंदवारा निवासी अब्दुल मजीद ने नगर थाने में एफआईआर के लिए गुरुवार को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि साइबर शातिरों ने फेसबुक हैक करने के बाद उनके 50 से अधिक मित्रों को जरूरी बताकर रुपये भेजने के लिए मैसेज किया।

मैसेज में बैंक अकाउंट भी भेजा। एक मित्र ने 20 हजार रुपये भेज दिये। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी कॉल करके दी, जिसके बाद थाने में आवेदन दिया हूं। नगर थाने के प्रभारी थानेदार सुनील पंडित ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।








