शहर में आवारा कुत्तों का आ’तंक : प्रतिदिन 80 से अधिक लोग इंजेक्शन लेने के लिए पहुंचते हैं सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच

मुजफ्फरपुर। शहर के चाैराहाें पर कुत्तों के आ’तंक से लाेग द’हशत में हैं। आ’तंक ऐसा कि नवयुवक समिति ट्रस्ट के पास कुत्तों के झुंड ने इमलीचट्‌टी के सरोज सिंह काे गुरुवार काे का’ट लिया। जब वे इंजेक्शन लेने सदर अस्पताल पहुंचे ताे वहां भी कुत्तो ने दाै’ड़ा दिया। ड’रकर वे दीदी की रसाेई में घुस गए और काफी देर छिपे रहने के बाद निकलकर निजी क्लीनिक में जाकर इं’जेक्शन लिया।

सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के बाहर कुत्तों का जमावड़ा। - Dainik Bhaskarपिछले दिनाें मिठनपुरा के शिवशंकर पथ की एक तीन माह की बच्ची की कु’त्ताें ने नाेच-नाेच कर जा’न ले ली। शहर में कुत्तों का आ’तंक कुछ इस तरह का जबकि नगर निगम काे कहीं भी कुत्ता नहीं दिखता है।

उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच और 4 निजी अस्पतालों में जनवरी से अगस्त तक करीब 7 हजार से अधिक लाेगाें काे कु’त्ते के का’टने के कारण इंजेक्शन लेना पड़ा है। बावजूद इसके नगर निगम आवारा कु’त्तों काे पकड़ने, इनके बंध्याकरण

और टीकाकरण काे लेकर गंभीर नहीं है। कुत्ते के का’टने के कारण मिठनपुरा में बच्ची की माैत के बाद महज एक दिन निगम का अभियान चला। उस दिन भी दस्ते काे कुत्ते नहीं मिले। महज एक गाय मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading