मुजफ्फरपुर: सदर थाना के पताही नारायापुर गांव में गुरुवार की देर शाम बकाया विवाद को लेकर हुई मारपीट में अनीस साह के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है।

इस बाबत अनीस की ओर से सदर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है, जिसमें उसने मारपीट का आरोप पड़ोसी नीरज कुमार पर लगाया है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि अनीस के आवेदन के आधार पर मारपीट की जांच की जा रही है।








