मुजफ्फरपुर: सदर थाना के बीबीगंज में एनएच किनारे दो दिन से लावारिस खड़ी पिकअप से पुलिस ने 79 कार्टन शराब जब्त की है। पुलिस ने काफी देर तक पिकअप के चालक के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जांच की गई तो ऊपर में सेब के कार्टन लदे मिले और नीचे शराब के कार्टन रखे हुए थे।

दो दिन से खड़ी पिकअप पर सेब सड़ चुके थे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि पिकअप यूपी नंबर की है। इसके ऑनर, चालक और अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पिकअप के इंजन, चेसिस और निबंधन के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।








