मौसम अपडेट:बिहार के इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अ’लर्ट

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के सीमांचल क्षेत्र के सुपौल, किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी बारिश की सूचना मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी है। इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश हो रही है। सूबे में इस बार पिछले तीन महीनों में 486.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जबकि मौसम विभाग के उपलब्ध कराये गए आंकड़ों के अनुसार 782.6 मिमी बारिश की उम्मीद थी।

Weather Update 10 August IMD Issued Red Alert For Heavy Rainfall in These  States UP me Kab Hogi Barish - Weather Update Today: इन राज्यों में आज होगी  मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट

सितंबर में सामान्य से कम बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार देश  के कई हिस्सों में सितंबर में भारी बारिश हो सकती है। दैनिक तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। लेकिन बिहार में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीमांचल के क्षेत्र में भारी बारिश की सूचना जारी की गयी है। जिसमें सुपौल, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं। राज्य के 16 जिलों में बदल गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। गुरूवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। पश्चिमी चंपारण के रामनगर में राज्य में सबसे अधिक बारिश 129.8 मिमी दर्ज की गयी।

गर्मी से मिलेगी राहत 
राज्य के अलग अलग शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को राजधानी पटना में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। गया में 34.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 34.7 और पूर्णिंया में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम में 84 फीसदी आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) बनी रहेगी।

कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति 
राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश के बावजूद नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ के हालत बने हुए हैं। गंगा के किनारे बसे क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। कोसी, गंडक और बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सूबे के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading