हड़ताल से शहर में लगा 400 टन कचरे का अंबार:विभाग सख्त, कहा- अब सफाई व कूड़ा उठाव के साथ जलापूर्ति रोकी ताे दर्ज की जाएगी एफआईआर

मुजफ्फरपुर। सातवें वेतनमान समेत अन्य मांगाें काे लेकर नगर निगम कर्मचारियाें की हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार लग गया है। अब तक 400 टन से अधिक कचरे का उठाव नहीं हाे सका है।

कचरे का लगा अंबार। - Dainik Bhaskarवैसे ताे एनजीओ के कर्मचारी कूड़ा उठा रहे हैं। लेकिन, यह कुछेक मार्गाें तक ही सीमित है। इस बीच विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशाेर ने सफाई व जलापूर्ति में बाधा डालने पर हड़ताली कर्मियाें पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश निगम काे दिया है। जबकि, हाईकाेर्ट ने भी कर्मियाें एवं विभाग दाेनाें काे समाधान निकालने का आदेश दिया है।

उधर, नगर निगम कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन ने बहलखाना से जुलूस निकाला और निगम कार्यालय पहुंचकर सभा की। सभी कामकाज ठप कराया।

संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि निगम की सालाना आय 44 कराेड़ है। सरकार का निर्देश आ चुका है कि निगम यदि सक्षम है ताे मांग पूरी कर सकता है। प्रदर्शन में यूनियन नेता रामलखन सिंह, अमरेंद्र सिन्हा, अशोक राय आदि शामिल थे।

नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री अशाेक सिंह ने कहा कि हाईकाेर्ट ने पहले चल रहे एक मामले में जनहित में निगमकर्मियाें काे काम पर लाैटने एवं विभाग काे बातचीत कर समस्याएं निबटाने का आदेश दिया है।

शुक्रवार काे विभाग से वार्ता हाेगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि एनजीओ काे काम से राेका नहीं जा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading