डें’गू और चि’कनगुनिया का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अ’लर्ट, जानें डें’गू से ब’चाव के उपाय

मुजफ्फरपुर. बारिश के बाद अब शहर में डें’गू व चि’कनगुनिया का ख’तरा बढ़ गया है. इसके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में डें’गू वार्ड बनाया है और किट के जरिये जांच की व्यवस्था भी की गयी है.

Delhi Dengue Updates लेकिन इन बीमारियों से ब’चाव की कोई सुविधा नहीं है. डॉक्टर कहते हैं कि दोनों बीमारियां मच्छरों से फैलती है. स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में विभाग का प्लान नहीं है.

विभागीय अधिकारी का कहना है कि शहरी क्षेत्र नगर निगम के जिम्मे है. यहां फाॅगिंग की जिम्मेवारी निगम की है. लेकिन निगम शहरी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं करा रहा है.

निगम के पास मच्छरों के लार्वा को मारने वाली हर वार्ड के लिए मशीन के अलावा आधा दर्जन फाॅगिंग मशीन भी है, लेकिन इसका उपयोग नहीं होता. ऐसी हालत में मच्छरों से बचाव का उपाय नहीं है.

जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि डेंगू पर विभाग काफी सतर्क है. तीन दिन पहले महिला शिल्प कला भवन स्कूल के पीछे के मुहल्ले से एक डेंगू का मरीज भी मिला है

सकरा में भी चार डेंगू के मरीज मिले हैं. जिले में डेंगू का प्रसार देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में फांगिंग कराया जा रहा है. शहरी क्षेत्रों में फांगिग करना निगम का काम है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading