औरंगाबाद में दहेज प्रताड़ना को लेकर नवविवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया। मृतक गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के सोनूदाहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र बसंत कुमार यादव के 25 वर्षीय पत्नी रेशम देवी थी। मृतक का मायका औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत मीरताहि गांव निवासी अजय यादव के घर था।

मृतक के भाई विन्देश्वर कुमार ने बताया कि मैंने अपनी बहन की शादी 30 अप्रैल 2021 में ससुराल वालों के सारे डिमांड को पूरी करते हुए किया था। लेकिन उसी में कुछ देने को रह गया था। जिसमें एक कार देने की बात कही गई थी। लेकिन कार नहीं दे सका, बल्कि कार की जगह पर बाइक दिया था। लेकिन शादी के बाद उसी को लेकर मेरी बहन को बार-बार ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे और मारपीट करते थे।

कुछ दिन पहले भी मेरी बहन को ससुराल वाले पीट-पीटकर अधमरा कर छोड़ दिए। इसके बाद अगल-बगल के ग्रामीणों के द्वारा हमलोगों को इस घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद मैंने अपनी बहन को 1 सितंबर को लाकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है तो ही गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल मृतक के ससुराल वाले घर से सभी लोग फरार हैं।






