खगड़िया में दो किशोरी गंगा में डूबी:नदी में नहाने के दौरान हुआ हा’दसा, एक का श’व मिला; दूसरी की त’लाश जारी

खगड़िया में शनिवार को गंगा नदी में डूबकर दो किशोरी की मौत हो गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव की है। जहां दो किशोरी नदी में नहाने के दौरान लापता हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरी किशोरी की तलाश जारी है।

घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। मृतकों की पहचान कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव के वार्ड 9 निवासी मदन मोहन यादव की 13 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी एवं पिन्टू यादव की 15 वर्षीय पुत्री ब्यूटी उर्फ स्वीटी कुमारी गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गई।

सीपीएम के अंचल मंत्री कैलाश पासवान ने बताया कि शनिवार की सुबह सोनम और ब्यूटी गांव के समीप गंगा में स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान दोनों सहेली गहरे पानी मे चली गई। जिसके कारण सोनम कुमारी की नदी में डूबकर मौत हो गई ।जबकि दूसरी किशोरी ब्यूटी की स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गया।

इधर, घटना की सूचना परबत्ता पुलिस को दी गई। परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजन के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना के एक घण्टे बाद पुलिस और प्रशासन पहुँची। जिसके कारण ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश देखा गया। बताया कि घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम नहीं पहुँची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading