बेगूसराय में बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौ’त

बेगूसराय में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद बाइक चलाने वाला मौके से फरार हो गया। घटना लाखो क्षेत्र के भगवानपुर ढाला स्थित एनएच 31 के समीप की है।

साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम किया  | bike colided with cycle in begusarai; old man died in road accident;  bihar bhaskar latest

बाइक सवार युवक ने उत्तर साह को कुचलकर जिससे उत्तम साह की मौत हो गई। मृतक नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव का रहने बाले उत्तम साह के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि उत्तम छोटा मोटा व्यवसायी करते थे। वह साइकिल से अपने घर से गैलन लेकर तेल लाने के लिए लाखो गया था। इसी दौरान भगवानपुर ढाला के समीप जैसे ही एनएच- 31पर पहुंचा कि तेज रफ्तार से बाइक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने लाश के साथ सड़क पर रखकर जामकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। तकरीबन 10 बजे से लेकर 3 बजे तक तक एनएच 31 को परिजनों के द्वारा जाम करके रखा। इस दौरान पूरी तरह आवाजाही ठप कर दिया। इस घटना के बाद लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना पर पहुंचे लाखो की अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading