‘नीतीश का पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा’:रविशंकर प्रसाद बोले- 2025 के लिए नहीं है कोई वैकेंसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का ख्वाब देखना छोड़ दें। प्रधानमंत्री के लिए देश में कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएगी और बिहार में 2025 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार को पटना सिटी में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 3 खंभों पर खड़ी है। जिसमें भ्रष्टाचार की सजा पा चुके लोग, दूसरी भ्रष्टाचार के आरोपी और तीसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी के लोग देश का प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखा रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के अंदर प्रधानमंत्री की कोई वैकेंसी खाली नहीं है। देश की जनता एक बार फिर श्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ आएगी और इसके साथ ही वर्ष 2025 में बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.