मुजफ्फरपुर में पब्लिक के ह’त्थे च’ढ़ा चो’र:मोबाइल छीनकर भाग रहा था शा’तिर, लोगों ने पकड़कर ज’मकर पी’टा

मुज़फ्फरपुर मे शुक्रवार को मोबाइल छीन कर भाग रहे छिनतई गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ अतरदह कब्रिस्तान के पास की है। जहां शातिर ने एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई कर भाग रहा था।

मुजफ्फरपुर में पब्लिक के हत्थे चढ़ा चोर - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि मझौली धरमदास निवासी मो. शमशाद बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अतरदह कब्रिस्तान के पास दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों भागने लगा। जिसके बाद शमशाद ने हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़कर एक शातिर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जबकि, दूसरा मौके से भागने में सफल रहा। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा सदर थाने को दी गई।

सूचना पर पहुंचे सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक अतरदह इलाके का रहने वाला है। मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अतरदह से स्थानीय लोगों के द्वारा मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.