उत्तर बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 1 जोड़ी ट्रेन रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़ पालसित स्टेशन के मध्य अतिरिक्त रेल लाइन निर्माण का कार्य किया जाना है। इसको लेकर काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली अप व डाउन बाघ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम से चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 6 दिन रद्द रहेगी। यह ट्रेन 12 से 18 सितम्बर तक रद्द रहेगी। जबकि, हावड़ा से चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस भी 6 दिन रद्द रहेगी। यह ट्रेन 10 से 16 सितम्बर तक निरस्त रहेगी।

बताते चलें कि बाघ एक्सप्रेस रोजाना उत्तराखंड के काठगोदाम से खुलकर छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, दुर्गापुर, आसनसोल व वर्धमान के रास्ते हावड़ा जाती है। जबकि, इसी तरह हावड़ा से लौटकर काठगोदाम के बीच चलती है।

इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों के हजारों यात्री रोजाना सफर करते है। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।





