गर्लफ्रेंड ने पति के साथ मिलकर किया युवक का म’र्डर : कॉल कर सु’नसान जगह पर बुलाया, पति और भाइयों ने द’बाया ग’ला

मुजफ्फरपुर में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को सुनसान जगह पर बुलाकर पति और भाइयों से ह’त्या करवा दी। महिला ने कॉल पर पहले युवक (22) को बुलाया जिसके बाद पति, भाई और उसके दोस्तों ने ग’ला द’बाकर ह’त्या कर दी। मामला बरुराज थाना क्षेत्र के कोरिगावा गांव का है। मामले में पुलिस ने प्रेमिका व उसके पति समेत 4 लोगों को गि’रफ्तार किया है।

पुलिस ने महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 अब भी फरार हैं।संजीत कुमार का रूबी कुमारी(21) से ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले रूबी की शादी हो गई। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। रूबी के पति को इसकी भ’नक लग गई, जो उसे ठीक नहीं लगता था। इसके बाद रूबी के साथ मिलकर संजीत की ह’त्या की योजना बनाई गई।

26 अगस्त को रूबी ने उसे सुनसान जगह कॉल करके बुलाया। जहां रूबी का भाई, पति व उसका दो भाई पहले से मौजूद थे। संजीत के पहुंचने के बाद सभी ने ग’ला दबाकर उसकी ह’त्या कर दी और सभी फ’रार हो गए।

मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि छानबीन में सीडीआर व कॉल डिटेल निकाला गया था। इसमें पता चला कि रूबी व संजीत की काफी बातचीत हुई थी। इसके बाद रूबी को हि’रासत में लिया गया।

पूछताछ में मामला सामने आया। युवक को पहले भी धमकाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्वी चंपारण के राजेपुर निवासी रूबी कुमारी, बरुराज निवासी सोनेलाल शर्मा, कंचन कुमार, मंतोष कुमार शामिल है। 3 अब भी फ’रार हैं।

बताते चले कि बीते माह 26 अगस्त को युवक ला’पता हो गया था। 27 अगस्त को उसका श’व मिला। वह ह’त्या की रात देवघर से लौटा ही था। खाना खाकर सोने चला गया था। अगले दिन परिजन जब उठे तो उसे गा’यब देखे।

खोजबीन की गई तो उसका श’व बरामद किया गया था। श’व की पहचान नहीं हो सके, इसको लेकर तेजाब भी डालने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading