पटना में स्कूटी से जा रहे 2 दोस्तों की ह’त्या :गाड़ी रु’कवाई, बाइक से आए 2 ब’दमाशों ने सिर पर पि’स्टल रखकर फा’यर कर दिया

पटना में ड’बल म’र्डर हुआ है। एक साथ स्कूटी से जा रहे दो दोस्तों की अ’पराधियों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी है। पहले एक शख्स ने हाथ देकर इन्हें रो’का। फिर एक-एक कर दोनों के सिर में पि’स्टल सटा कर गो’ली मा’र दी गई। यह स’नसनीखेज वा’रदात पटना सिटी में बाइपास थाना के तहत शी’तला मंदिर रोड की है।

जिन दो युवकों की ह’त्या हुई है, उसमें एक का नाम चंदन कुमार है, जो आलमगंज थाना के तहत गुलजारबाग के रहने वाले दीपक रजक का बेटा था। मौ’त के घाट उतारे गए चंदन के दोस्त का नाम सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू है, जो गुलजारबाग के ही दादर मंडी का रहने वाला था। वारदात रात के 9:30 बजे के करीब की है। इन दोनों को गो’ली मा’रने के बाद अ’पराधी द’हशत फैलाने के लिए हवाई फा’यरिंग करते हुए वहां से NH-30 की तरफ फ’रार हो गए।

अचानक हुए इस वारदात की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 3 घंटे बाद तक डबल मर्डर के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात के बाद यह बात सामने आई कि शीतला मंदिर रोड में लोहा कारखाना के पास पहले से ही बाइक सवार अपराधी घात लगए हुए थे। चंदन के भाई राजू ने बताया कि कंकड़बाग स्थित गाड़ियों के पार्ट पुर्जा की दुकान में उसका भाई काम करता था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंदन स्कूटी से गुलजारबाग के लिए शीतला मंदिर रोड से फ्लाई ओवर पर चढ़ने वाला ही था कि एक व्यक्ति ने उसे इशारा कर रोका।चंदन ने जैसे ही स्कूटी को धीमा कर साइड करना चाहा। तभी पीछे से बाइक से दो अपराधी आए चंदन की ओर तेजी से बढ़े और सिर में सटा कर गोली मार दी। वो रोड पर गिरा।

इसके बाद अपराधियों ने उसके संग रहे दोस्त सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू को भी सिर में सटा कर गोली मार दी। कुछ दूरी पर 2 और अपराधी खड़े थे। सौरभ अभिनंदन उर्फ गोलू की रिश्तेदार लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका किसी से अदावत नहीं था। हाल के दिनों में जमीन खरीद-बिक्री का काम भी शुरू किया था।

परिवार के लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि उसकी हत्या क्यों की गई। वारदात की सूचना मिलने पर बाइपास थाना की पुलिस पहुंची। फिर SDPO अमित शरण और 4 थानों की पुलिस मौके पहुंची। हैं।

दोनों युवकों के परिवार ने बताया कि पहले पुलिस गोली मारने की घटना को मोड़ने के फिराक में थी। काफी देर तक यह बताती रही है कि दोनों का एक्सीडेंट हुआ है। लेकिन, परिवार के लोगों को पुलिस की बातों पर विश्वास नहीं था। जब बॉडी NMCH ले जाई गई तो वहां सब स्पष्ट हो गया। गोली मारने की बात सही साबित हुई। पर परिवार के लोग यह नहीं समझ पा रहे है कि महज 10 हजार रुपए की नौकरी करने वाले चंदन को किस वजह से हत्या की गई। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। वारदात स्थल के पास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading