छपरा। शहर में बरेली के एक आभूषण व्यवसायी का अ’पहरण कर अ’पराधियों ने करीब 60 लाख लू’ट की घ’टना को अंजाम दिया है। घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत मंडल कारा एवं मंडल कारा अधीक्षक के आवास के पास की बताई जा रही है। जो कि शहर के दरोगा राय चौक से सटे हुए है। बोलेरो सवार अ’पराधियों ने उस आभूषण व्यवसायी को कि’डनैप कर इस घ’टना को अं’जाम दिया है।
उक्त व्यवसायी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी स्वर्गीय राम बहादुर वर्मा के पुत्र अभिलाष वर्मा हैं। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी के द्वारा भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
आभूषण व्यवसाई अभिलाष वर्मा ने बताया कि वह सोमवार रात साहेबगंज से टोटो पकड़कर छपरा जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उसी बीच एक बोलेरो से अ’पराधियों ने उन्हें अ’गवा किया और लू’टपाट के बाद थोडी देर घु’माया फिर उन्हें छपरा-आरा पुल के पास छो’ड़ दिया।
व्यवसायी के घर से छपरा के अन्य आभूषण व्यवसायियों को इसकी सूचना मिली और उन्हें छपरा लाया गया। रात्रि 1:30 बजे वह भगवान बाजार थाना पहुंचे, जहां उनके द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत की गई है।
जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि उनके बैग में 5 लाख नकद, 900 ग्राम के स्वर्ण आभूषण एवं 156 ग्राम शुद्ध सोना था, जिसे लूट लिया गया है।

