बिहार की बेटी से KBC में 75 लाख का सवाल:18 साल की उम्र में रजनी की शादी

आरा :बिहार की बेटी रजनी मिश्रा गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर होंगी। वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 15वें सवाल का जवाब देंगी। यह सवाल 75 लाख रुपए का होगा। रजनी आरा की रहने वाली हैं। 18 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी। आगे की पढ़ाई ससुराल में ही पूरी की। केबीसी में आने के लिए जानिए उन्होंने कैसे तैयारी की…

हॉट सीट पर रजनी।

31 साल की रजनी बचपन से ही पढ़ने का शौका था। वह पढ़ लिखकर बड़ी अधिकारी बनना चाहती थीं, लेकिन परिवार वालों ने महज 18 साल की उम्र में ही शादी करा दी थी। इस वजह से रजनी का अधिकारी बनने का सपना अधूरा रह गया था। मगर उन्होंने पढ़ना नहीं छोड़ा।

रजनी का मायका बक्सर में है। परिवार के लोग मध्य प्रदेश के खंडवा में रहते थे, तो वहां से मैट्रिक तक की शिक्षा ली। फिर एमवी कॉलेज बक्सर से इंटर और बीए (मनोविज्ञान) की डिग्री ली। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही उनकी शादी हो गई थी। रजनी के पति इंजीनियर गोपाल तिवारी आरा शहर के पकड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश तिवारी के पुत्र हैं, जो वर्तमान में दुर्गापुर में रहते हैं। पति ने उन्हें आगे पढ़ने से नहीं रोका। इसके बाद रजनी ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से एमए और बीएड किया। इस साल सीटेट भी पास कर लिया है। वर्तमान समय में शिक्षक बनने की ख्वाहिश है।

पहली बार में मिली नाकामयाबी, फिर भी नहीं मानी हार
रजनी को एक पुत्र अभिराज तिवारी और पुत्री अभिका तिवारी है। वह पिछले साल भी KBC के ऑडिशन में शामिल हुई थी, लेकिन चयन नहीं हुआ था। उसके बाद रजनी ने अपनी कमियों को दूर किया। दूसरी बार इस साल 21 जून को कोलकाता में ऑडिशन हुआ। 2 माह के बाद चयन होने की सूचना आई और मुंबई बुलाया गया।

29 अगस्त को 10 प्रतिभागियों के बीच बैठने का मौका मिला। इसमें कम समय में सबसे तेज और सही जवाब देने के कारण तीसरे राउंड में चौथे स्थान पर चयन हुआ है। पति ने बताया कि वह केबीसी में शामिल होने के लिए प्रतिदिन लगभग 3 घंटे तक तैयारी करती थीं।

‘पत्नी पर है गर्व, वह बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही’
रजनी ने पति ने बताया कि मुझे गर्व है कि मेरी पत्नी बिहार का केबीसी की हॉट सीट पर प्रतिनिधित्व कर रही है। इधर, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा और उनके सपने के प्रति लापरवाह अभिभावकों से दुखी रजनी ने कहा कि मेरे सभी माता-पिता से अपील है कि वह अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और उनके सपनों का वक्त पूरा कराएं। ताकि उनके बच्चे भी अपने माता-पिता का नाम रौशन करें।

प्रोमो जारी

कार्यक्रम का प्रोमो सोनी टीवी ने जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन उनसे 75 लाख रुपए का सवाल पूछ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading