नालंदा में 4 माह से युवक लापता:परिवार को सता रही अनहोनी की चिंता

बिहार शरीफ का एक युवक पिछले 4 महीने से लापता है। युवक के माता-पिता ने इस संदर्भ में 20 अप्रैल को सोहसराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बावजूद पुलिस अभी तक युवक का पता लगाने में असफल रही है। लापता युवक सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणा बाग निवासी राजेश राम का 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

राजेश राम का कहना है कि उसका पुत्र 20 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे सोहसराय चौक गया था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं आया। आसपास और सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगा लिया गया। बावजूद बेटे का कहीं अता पता नहीं चल सका। इसके बाद सोहसराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।

4 महीने बीत गए है बावजूद पुलिस बेटे को नहीं खोज पाई है। अब पूरे परिवार को अनहोनी की चिंता सता रही है। शुभम 3 भाई और 1 बहन में सबसे बड़ा था। घर के बड़े सदस्य के लापता हो जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संदर्भ में सोहसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान जारी है जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading