मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध का शव बुधवार को फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। मृतक अपने घर में पत्नी के साथ रहता था। जो कि काफी दिनों से बीमार चल रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय केदार सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता था।

बुधवार को अचानक से उसका शव घर के पास फंदे से लटका हुआ देख सभी आश्चर्यचकित हो गए। घटना की सूचना पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस फंदे से लटके हुए वृद्ध के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है।

मृतक का बेटा एयर फोर्स में करता है नौकरी
गांव के ही पड़ोसियों ने बताया कि मृतक केदार सिंह को एक पुत्र है। जो कि एयरफोर्स में नौकरी करता है। वह अपने पत्नी के साथ नौकरी पड़ता है। छुट्टी के दिनों में घर पर आता है। घटना की जानकारी उसके एयरफोर्स पुत्र को दे दी गई है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
संग्रामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पहुंची तो शव फंदे से झूल रहा था। आखिर किस वजह से आत्महत्या किया या किसी ने हत्या किया, इसकी जांच कराई जा रही है। परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।





