औरंगाबाद में अ’वैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग एवं पुलिस लगातार छा’पेमारी कर रही है। लेकिन फिर भी अ’वैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच बारुण थाना अंतर्गत चार ट्रक, तीन लोडर तथा दो ट्रैक्टर ज’ब्त किया गया है।
साथ ही इस दौरान तीन चालक एवं एक लाइजनर को गि’रफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान पंजाब निवासी गुरदीप सिंह, रोहतास जिले के सासाराम अंतर्गत तकिया निवासी गोविंद कुमार, औरंगाबाद के नीतीश कुमार एवं डेहरी के चितरंजन कुमार के रूप में की गई है।
बारुण थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए छा’पेमारी में नौ वाहन जब्त किए गए। जिसमें चार ट्रक, तीन लोडर और दो ट्रैक्टर ज’ब्त किया गया है।
इस दौरान इस मामले में चार व्यक्ति को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध खनन के खिलाफ यह का’र्रवाई आगे भी जारी रहेगा।
बताते चलें कि यह छा’पेमारी औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार की गई है। जिसमें बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ बारुण थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान ने सोन नदी में छा’पा मा’रा।
पुलिस की का’र्रवाई देखकर बालू मा’फियाओं में ह’ड़कंप मच गया। बालू माफिया वाहन छोड़कर भा’गने लगे। पुलिस जवानों ने करवाई करते हुए चार ट्रक, तीन लोडर और दो ट्रैक्टर जब्त किया है। वही चार लोगों को भी पकड़ कर जे’ल भेज दिया गया।

