आज पूरे बिहार में होगी बारिश:पटना समेत 26 जिलों में अलर्ट, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका

बिहार में एक्टिव मॉनसून का नजारा आज भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। आज बिहार के 26 जिलों में बारिश की संभावना के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा।

Himachal Weather : बारिश-बर्फबारी को रहे तैयार, कड़े तेवर दिखाएगा अंबर -  divya himachal

मौसम विभाग ने पटना समेत 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पटना, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास औरंगाबाद, गया, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर,जमुई, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया शामिल हैं। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

राज्य में कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़

बिहार में इन दिनों प्रकृति का अनोखा संयोग भी देखने को मिल रहा है। एक साथ कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ है। एक तरफ जहां उत्तर बिहार की नदियों में उफान है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण बिहार की नदियों में पानी नहीं है। गंगा, कोशी, बागमती और महानंदा नदियों का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।

पटना, नालंदा और गया जिलों के कई छोटी नदियों में पानी बहुत कम है। नेपाल और इसके आसपास के इलाकों में हुई अच्छी बारिश से उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading