वार्ड पार्षद को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली:खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़े थे, तभी नजदीक से की फा’यरिंग

भोजपुर में बुधवार की रात अपराधियों ने एक वार्ड पार्षद को गोली मार दी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार की है। वार्ड पार्षद को काफी नजदीक से दो गोली मारी गई है। इसमें एक गोली बाये हाथ मे बाहं पर एवं दूसरी गोली कंठ के पास लगी है।

जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहपुर जयपुर अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना इंचार्ज नित्यानंद शर्मा अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर 10 निवासी कपिल वर्मा के 40 वर्षीय पुत्र सह वार्ड नम्बर 9 के वार्ड पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार हैं। उनकी पत्नी भी वार्ड नंबर 10 की वार्ड पार्षद सह शाहपुर से चेयरमैन है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात वह खाना खाकर अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। तभी हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं इस मामले में शाहपुर थाना इंचार्ज नित्यानंद शर्मा ने बताया कि जब वह अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी अपराधियों ने द्वारा उन्हें गोली मार गई एवं परिजन द्वारा अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। हालांकि अपराधियों ने वर्तमान वार्ड पार्षद सह वर्तमान चेयरमैन पति को गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading