साइबर क्रि’मिनल के झां’से में आईं संस्कृत कॉलेज की प्रिंसिपल:महज 10 मिनट में अकाउंट से उ’ड़ाए 4.11 लाख

पटना के मंदिरी इलाके में हथुआ राज ज्ञानोदय संस्कृत कॉलेज है। साइबर क्रिमिनल ने यहां की प्रिंसिपल माण्डवी शाण्डिल्य को झांसे में लेकर बड़ी ठगी कर ली है। महज 10 मिनट में उनके बैंक अकाउंट से 5 ट्रांजेक्शन कर साइबर क्रिमिनल ने 4 लाख 11 हजार 966 रुपया 50 पैसे निकाल लिए। जब 47 साल की महिला प्रिंसिपल को इस बात का पता चला तो उनके होश ही उड़ गए। 6 सितंबर को महिला प्रिंसिपल की तरफ से इस मामले में पटना के राजीव नगर थाना में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
सीताकुंड पुल का लोकार्पण करेंगे CM, पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 का भी होगा  उद्घाटन | CM will inaugurate Sitakund bridge, Pitrupaksha Mela  Mahasangam-2022 will also be inaugurated - Dainik Bhaskar

आज एक्सपायर हो जाएगा आपका क्रेडिट कार्ड
माण्डवी शाण्डिल्य अपने परिवार के साथ मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सनराइज रूकमणि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 503 में रहती हैं। बात 4 सितंबर के दोपहर बाद की है। वो अपने कमरे में खाना खाने के लिए बैठी थीं। करीब साढ़े 3 बजे उनके मोबाइल पर 91-4469055333 से कॉल आया। उस वक्त मोबाइल कमरे के बाहर टेबल पर रखा था।

रिंग होने पर ड्राइवर राम निवास मोबाइल लेकर उनके पास गया। कॉल रिसीव करते ही कॉलर ने खुद को SBI के मुंबई ऑफिस का स्टाफ बताया। फिर कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड आज एक्सपायर हो रहा है। कॉलर ने झांसा दिया कि अगर आज आपने रिन्युवल नहीं कराया फाइन लगेगा। आपके अकाउंट से 8999 रुपया कट जाएगा।

लिंक को खोलने के कुछ देर बाद ही कटने लगे रुपए
महिला प्रिंसिपल के अनुसार उनके ड्राइवर ने भी साइबर क्रिमिनल से बात की। उसे भी झांसा दिया। गलतफहमी की शिकार हो गई। ऐसा लगा कि सच में बैंक की तरफ से ही कॉल आया है। इसके बाद मेरे मोबाइल पर एक लिंक आया। जब अपडेट करने के लिए उस लिंक को खोला तो उसके कुछ देर बाद ही कंकड़बाग के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित SBI ब्रांच के अकाउंट से ट्रांजेक्शन होने लगे। 3:50 बजे 97, 232, फिर 3:53 में भी 97, 232 इसके बाद 3:54 में 96, 209 और 3:59 बजे 56, 292 की निकासी हुई।

इसके कुछ देर बाद 65 हजार रुपए और अवैध रूप से निकाले गए। साइबर अपराधियों ने कुल 4 लाख 11 हजार 966 रुपए 50 पैसे निकाल लिए। थानेदार नीरज कुमार के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading