राजधानी पटना में देसी पिस्टल के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर करना दो युवकों को म’हंगा पड़ गया है। कदमकुआं पुलिस ने क’ट्टा लेकर फोटो खिंचवाने वाले बहादुरपुर के मोहित कुमार और उसे क’ट्टा उपलब्ध कराने वाले उसके दोस्त केशव राज को पुलिस ने गि’रफ्तार कर जे’ल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक कदमकुआं थाना के आर्य कुमार रोड के श्री हरिनिवास अपार्टमेंट के पास एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ युवक पहुंचे थे। उसी दौरान मोहित कुमार ने हाथ में क’ट्टा लेकर अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाकर फेसबुक पर शेयर किया था।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ह’रकत में आ गई। जांच के बाद पुलिस ने मोहित कुमार के साथ- साथ उसे कट्टा देने वाले केशव राज को प्रेमचंद गोलम्बर के समीप से गि’रफ्तार कर जे’ल भेज दिया।
थानेदार नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात बर्थडे पार्टी में कई युवकों ने कट्टे पर डांस के साथ-साथ एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया।
इसकी जांच करने के बाद दोनों को गि’रफ्तार किया गया। केशव राज सैदपुर का रहने वाला है। फोटो में शामिल अन्य युवकों की त’लाश की जा रही है।



