सर्विस लेन या सर्विसिंग लेन:चांदनी चाैक से दिघरा तक दो हजार वाहन सर्विस लेन पर खड़े

मुजफ्फरपुर। चांदनी चौक से दिघरा तक 5 किमी में एनएच किनारे बनी सर्विस लेन सिर्फ नाम की रह गई है। पूरी सर्विस लेन पर अतिक्रमण है। 5 किमी में 3 दर्जन से अधिक गैराज खुले हुए हैं। करीब दो हजार की संख्या में पुरानी गाड़ियां सर्विस लेन पर खड़ीं हैं। सदर थाना के आगे तो पुलिस ने ही सर्विस लेन को गैराज बना दिया है। थाने की तरफ से जब्त 50 से अधिक गाड़ियां सर्विस लेन पर ही खड़ी हैं।

सदर थाना के आगे सर्विस लेन पर पार्क की गई जब्त हुई गाड़ियां। - Dainik Bhaskarगोबरसही चौक के समीप भी गैराज संचालकों और दुकानदारों ने सर्विस लेन पर अतिक्रमण कर लिया है। इस सड़क पर हैवी ट्रैफिक रहने से अक्सर हादसे होते हैं। क्योंकि, सर्विस लेन जाम रहने से लोग आम लोग व साइकिल सवार आवाजाही के लिए सड़क का इस्तेमाल करते हैं।

एनएचएआई ने चांदनी चौक से दिघरा तक करीब 5 किमी में 5 जानलेवा ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। 5 साल में इन स्थानों पर डेढ़ दर्जन से अधिक हादसों में 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

चांदनी चौक से सदातपुर तक 332 दुकानें हैं। सर्विस लेन पर 29 बड़ा गैराज होने के कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां, ट्रक व बस मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं। मुख्य सड़क पर भी सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां अवैध पार्किंग में लगी रहती हैं।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने भी एनएच व सर्विस लेन पर अतिक्रमण करने वाले गैराज संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने और सर्विस लेन पर खड़े वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading