अब हर माह स्टूडेंट्स को देने होंगे 3664 रुपए;एमआईटी मेस में महंगा हुआ खान-पान

मुजफ्फरपुर।  एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में स्टूडेंट्स को इस महीने से अब बढ़ी हुई दर पर मेस के बिल का भुगतान करना होगा। अब हर महीने स्टूडेंट्स को 3664 रुपए देने होंगे।

बढ़ती महंगाई के कारण मेस चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर अब एमआईटी में नामांकित स्टूडेंट्स की जेब पर भी पड़ेगा।

मेस में खाने वाले छात्र-छात्राओं के चार्ज में 600 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह व्यवस्था नए सत्र में एडमिशन पाने वाले स्टूडेंट्स पर भी लागू हो जाएगी।

संस्थान की ओर से नई दरों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अब छात्र-छात्राओं के लिए मेस शुल्क बराबर हो गया है। पहले छात्रों के लिए 100 रुपए और छात्राओं के लिए 90 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क निर्धारित था। मेस प्रबंधन लंबे समय से इसे एकसमान किए जाने की मांग कर रहा था।

मेस संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद खाद्य पदार्थ समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों में औसतन 45 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि एमआईटी मेस में स्टूडेंट्स को सुबह में नाश्ता और दोपहर व रात में भोजन दिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading