आरा (भोजपुर)। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पटना जिले के सदीसोपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को चलती ट्रेन में उ’चक्कों द्वारा मोबाइल छि’नतई के दौरान एक किशोर अ’संतुलित होकर ट्रेन से गि’र पड़ा। जिससे उसकी घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई। घ’टना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अ’फरा-त’फरी म’ची रही।
जानकारी के अनुसार मृ’तक कोईलवर थाना क्षेत्र के गीत आओ के अंतर्गत कायम नगर गांव निवासी कृष्ण भगवान शाह का 16 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है एवं इंटर का छात्र था। घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि वह आज सुबह आरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर घर में बी’मार अपने एक सदस्य का दवा लेने के लिए पटना जा रहा था और जाने के क्रम में वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था।
जैसे ही ट्रेन सदीसोपुर रेलवे स्टेशन से पटना के लिए खुली। तभी ट्रेन में चढ़े उ’च्चके उसका मोबाइल छि’नतई कर ट्रेन से कू’दकर भाग निकले । वही उ’च्चको द्वारा मोबाइल छि’नतई करने के दौ’रान वह भी अ’संतुलित हो गया। जिसके कारण वह ट्रेन से गि’र पड़ा।
जिससे उसकी घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पटना रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटना रेल पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंची और उसने इसकी सूचना मृ’त किशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृ’त किशोर के परिजन घ’टनास्थल पर पहुंचे।
जिसके पश्चात पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में लेकर उसका पो’स्टमार्टम पटना के दानापुर सदर अस्पताल में करवाया। घ’टना के बाद मृ’त किशोर के घर में को’हराम मच गया है। घ’टी इस घ’टना के बाद मृ’त किशोर के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो’कर बुरा हाल था।



