त्रिशाकर मधुकर के शो में स्टेज टूटा:महावीरी झंडा मेला में मची भ’गदड़, बाल-बाल बचीं भोजपुरी स्टार

सीवान में भोजपुरी स्टार त्रिशाकर मधुकर के स्टेज प्रोग्राम के दौरान अचानक मंच टूट गया। जिस समय मंच टूटा वह भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थीं। मंच टूटते ही भगदड़ मच गई। बिजली कट जाने से एक-दूसरे को रौंदते हुए लोग निकल गए, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। त्रिशाकर को भी मामूली चोट आई है।

भोजपुर गानें पर डांस कर रही थी त्रिशाकर मधुकर।

पूरा मामला जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध में गुरुवार को महावीरी झंडा मेले के दौरान का है। दरअसल, मेले में आर्केस्ट्रा का स्टेज प्रोग्राम चल रहा था। इसमें कलाकार के रूप में भोजपुरी स्टार त्रिशाकर मधुकर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थी।

त्रिशाकर मधुकर को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी

त्रिशाकर मधुकर का डांस देखने के लिए दर्शकों की भीड़ खचाखच भरी हुई थी। इसी दौरान अचानक मंच टूट गया। इसके बाद मंच पर मौजूद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग नीचे आ गए। स्टेज टूटते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अचानक बत्ती गुल हो गई। बताया जा रहा है कि भोजपुरी कलाकार त्रिशाकर मधुकर को भी स्टेज टूटने की वजह से हल्की चोट आई है।

मोबाइल में कैद हो गई घटना

भोजपुरी स्टार का परफॉर्मेंस देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में युवा पहुंचे थे। अधिकतर लोग मोबाइल से त्रिशाकर मधुकर का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान मंच टूटा तो वह भी पूरा रिकॉर्ड हो गया।

नहीं रुक रही आस्था पर अश्लीलता

इन दिनों जिले में लगने वाले महावीरी झंडा मेले में आस्था के नाम पर अश्लीलता का ट्रेंड चल रहा है। जिला प्रशासन की मनाही के बावजूद भी महावीरी झंडा मेले में आखड़ा प्रबंधक की ओर से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा है। अश्लील भोजपुरी गीतों पर बार-बालाओं के द्वारा अश्लील डांस का प्रचलन लगातार जारी है।

हालांकि प्रशासन को इन सारी चीजों की जानकारी होने के बावजूद भी वह हाथ पर हाथ धरे बैठा है। वीडियो में देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह “खाई गईल ओठलाली या” वाली भोजपुरी गाने पर त्रिशाकर मधुकर अपने नृत्य का प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक स्टेज टूट जाता है और वह लोगों के साथ नीचे गिर जाती है।

महावीरी अखाड़ा की शोभा यात्रा में डर्टी डांस

इसके पहले गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में जमकर अश्लील डांस हुआ था। बार-बालाओं ने जय श्रीराम के नारों के बीच जमकर ठुमके लगाए थे। फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया गया। धार्मिक आयोजन पर अश्लीलता फैलाने का वीडियो सामने आया है। इसमें ऑर्केस्ट्रा की टॉली पर डांसर्स फूहड़ गानों पर अश्लील डांस करती नजर आई थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading