बेटे को जन्म देकर अस्पताल से भागी मां, रजिस्टर में दर्ज पता भी निकला फ’र्जी

रोहतास: बिहार से मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां प्रसव के बाद एक महिला अपने नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़कर ही फरार हो गई. हद तो तब हो गई जब जब पुलिस महिला की छानबीन के लिये अस्पताल में उसके द्वार दर्ज कराये पते पर पहुंची लेकिन वहां उसका पता और नाम तक फर्जी निकला.

रोहतास के अस्पताल में मां का इंतजार करता नवजात मासूम

मामला रोहतास जिला से जुड़ा है. शनिवार की शाम खुद को धनमुनि देवी, पति अमरजीत पासवान नाम दर्ज कराते हुए एक प्रसूति महिला अचानक पीएचसी शिवसागर पहुंची. लेबर पेन होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत उस महिला का डिलीवरी करवाया. महिला ने एक स्वस्थ नवजात लड़के को जन्म दिया लेकिन रात के 1:30 बजे के बाद अचानक बच्चे को छोड़कर महिला गायब हो गई. सुबह तक स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला का इंतजार किया, बाद में इसकी सूचना शिवसागर थाना पुलिस को दी गई.

अस्पताल में दिए गए पते के अनुसार पुलिस ने जब शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार पंचायत के बेरुकही गांव में जानकारी लेने पहुंची तो पता चला कि इस नाम पता का कोई महिला गांव में नहीं है. जिसके बाद सभी सकते में हो गए. पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रमन ने बताया कि महिला अकेले अस्पताल पहुंची थी. उस दौरान महिला को लेबर पेन हो रहा था. आनन-फानन में प्रसूति गृह में भर्ती कराया गया एवं आधे घंटे में सामान्य तरीके से महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ देखकर डॉक्टरों ने भी संतोष जताया लेकिन आधी रात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने देखा कि बेड पर बच्चा अकेला पड़ा है और उसकी मां नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का अता पता नहीं लगा तो रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई. जब पुलिस महिला की छानबीन के लिए बेरूकही गांव पहुंची तथा जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि इस नाम और पते पर धनमुन्नी देवी नामक कोई महिला है ही नहीं.

गांव में न ही अमरजीत पासवान नामक कोई व्यक्ति है और ना ही महिला. पुलिस को समझते देर नहीं लगी थी कि महिला ने जानबूझकर अपना नाम पता गलत लिखवाया और मौका देखते फरार हो गई. फिलहाल महिला की तलाश जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading