यजमान से मिले सामान के बंटवारे को लेकर भि’ड़ा दो ब्राह्मण परिवार, ज’मकर हुई मा’रपीट

वैशाली. बिहार में यजमान से मिले सामान के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में दोनो तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए. मामला वैशाली जिला के महनार का है जहां नगर के वार्ड संख्या 11 सब्जी मंडी के समीप ये घटना हुई. आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें से तीन को गंभीर हाल में हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

people are not getting pandit and brahmin for mrityu bhoj | कोरोना संक्रमण:  मृतकों के कर्मकांड को नहीं मिल रहे पंडित, तेरहवीं में ब्राहमणों का भी संकट  | Patrika News

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिस घटना में तीन महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक यजमान के यहां मिले सामान के बंटवारे को लेकर राजकुमार झा एवं संजय कुमार झा के बीच विवाद हुआ फिर दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी.

इस घटना में एक पक्ष के राजकुमार झा, उनकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री रानी झा, भाई राकेश कुमार झा, विक्की झा, एवं मंजू देवी घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के संजय कुमार झा, रौनक झा, प्रशांत झा के साथ अन्य घायल हुए. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष महनार हॉस्पिटल में उलझ गए और मारपीट करने लगे लेकिन हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने दोनों को किसी तरह से शांत कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading