पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज के साथ हुआ टॉप 10 ट्रेंड में शामिल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नए गाने ने  म्यूजिक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। उनका नया गाना ‘लाल घाघरा’ ने रिलीज के साथ ही घंटे भर में इंडिया ट्रेंड करनी लगा। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और देखते ही देखते यूट्यूब के टॉप 10 में ट्रेंड करने लगा है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है। पवन सिंह के इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह बेहद तेजी से वायरल भी हो रहा है।

पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज के साथ हुआ टॉप 10 ट्रेंड में शामिल

इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जो फिलहाल टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। पवन के शिल्पी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की ट्यूनिंग कामल की है, जो इस गाने में भी देखने को मिल रही है।  गाना ‘लाल घाघरा’ जितना धमेकदार है, उतना ही धांसू लुक पवन सिंह का इस गाने में नजर आ  रहा है। यूं कहें कि पवन ने एक बार फिर से इस गाने के जरिए मानसून में गर्दा उड़ा दिया है, जसिको देख कर उनके फैंस काफी गदगद हैं।

वहीं, पवन सिंह के साथ गाना ‘लाल घाघरा’ में नई अभिनेत्री नमृता मल्ला बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो किसी ब्लॉक बस्टर गाने से कम नहीं है। आपको बताया दें कि गाना ‘लाल घाघरा’ का सेट भी काफी भव्य नजर आ रहा है। वहीं इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम  राज (SBR) का है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading