पूर्णिया: कॉस्मेटिक व्यापारी की अ’पहरण के बाद बे’रहमी से ह’त्या

पूर्णिया : केहाट सहायक थाना क्षेत्र के नवरतन हाता वार्ड 21 निवासी विनोद सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष का शव पश्चिम बंगाल के दालकोला थाना क्षेत्र के चोंचा गांव के फूलहरा नदी के पास मिला है। दालकोला थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रायगंज में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक के पिता विनोद सिंह और जीजा रंजन कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व अभिमन्यु दोपहर में हाफ पेंट और टीशर्ट में घर से निकला था।

अपहरण के बाद दुकानदार की हत्या

अचानक उनका मोबाइल ऑफ हो गया था। केहाट सहायक थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। गुरुवार को शव दालकोला स्थित चोंचा गांव के फुलहरा नदी के पास मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने शव की पहचान अभिमन्यु कुमार सिंह के ही रूप में की। परिजनों का आरोप है अपहरण कर पुत्र की हत्या कर दी गयी।

शव को प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। एक पैर भी टूटा हुआ है और गले में रस्सी का फंदे का भी निशान है। एसपी दयाशंकर ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल अनुसंधान कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

युवक चलाता था कॉस्मेटिक की दुकान

परिजनों ने कहा, अभिमन्यु खीरू चौक के पास कॉस्मेटिक और होम अप्लायंस की दुकान चलाता था। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस जमीन और कुछ लोगों से विवाद की सूचना है। फिलहाल परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अभिमन्यु सिंह के मोबाइल की भी पुलिस जांच कर रही है। घर से निकलने के बाद 5:33 में अभिमन्यु का मोबाइल ऑफ हो गया था। शाम 7:30 पर दोबारा दालकोला के फूलहरा नदी के समीप कुछ सेकंड के लिए ऑन हुआ था। उसके बाद फिर ऑफ हो गया।

परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी

परिजन अभिमन्यु की शादी की भी तैयारी कर रहे थे। परिजन बेसुध है और माता-पिता रोकर बुरा हाल है। घटना को किसने अंजाम दिया इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों से गुहार लगाया है। परिजनों का आरोप है कि यदि थानाध्यक्ष समय रहते इस मामले को लेकर सजग रहता और अनुसंधानकर्ता करता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading