मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने इस बार से पीजी की परीक्षा की प्रक्रिया बदल दी है। सत्र को नियमित करने और शीघ्र परिणाम जारी करने को लेकर पहले प्रायोगिक परीक्षा होगी और बाद में थ्योरी।
परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने कहा कि पीजी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2020-22 की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू हो रही है। 19 को सभी पीजी विभागों में एईसी-1 पेपर की परीक्षा होगी। वहीं इसके बाद 20 से 24 सितंबर तक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर से 18 अक्टूबर तक थ्योरी की परीक्षा होगी।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विद्यार्थी अनिवार्य रूप से प्रायोगिक और एईसी-1 की परीक्षा में शामिल हों। इसके बाद इसके लिए मौका नहीं दिया जाएगा। कहा कि थ्योरी के बाद प्रायोगिक की तिथि जारी करने पर कई बार तिथि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी दबाव बनाते थे।
इधर, राजभवन की ओर से सत्र को नियमित करने का निर्देश है। ऐसे में परीक्षा की प्रक्रिया बदली गई है। इस परीक्षा का परिणाम नवंबर में जारी कर दिया जाएगा।


