सदर अस्पताल में म’रीजों को आ’परेशन समेत सभी प्रकार की सेवाओं का मिलेगा लाभ

शिवहर। सदर अस्पताल के म’रीजों को अब आ’परेशन समेत सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी सेवा नियमित रूप से ससमय जारी रहेगी। ओपीडी सेवाएं हर हाल में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इसमें ले’ट ल’तीफी पर चिकित्सक के अलावा अस्पताल प्र’बंधक का’र्रवाई के दायरे में होंगे।

ओपीडी सेवाएं हर हाल में सुबह नौ बजे शुरू करने का दिया निर्देश। फोटो: जागरणयह निर्देश शिवहर पहुंची राज्य स्वास्थ्य समिति की कंसल्टेंट प्रीति वाजपेयी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आयोजित बैठक में दिया। उन्होंने बैठक के दौरान सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और सेवाओं के विस्तार का निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में सदर अस्पताल के रोगियों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराए। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को 60 दिनों का वक्त दिया।

राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम के साथ कंसल्टेंट प्रीति वाजपेयी ने सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीएस समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अस्पताल में सेवाओं की उपलब्धता, 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता

मातृ-शिशु से संबंधित सभी सेवाओं की उपलब्धता, सर्जरी तथा आर्थेपेडिक आपरेशन शुरू कराने, ओपीडी के सभी विभागों का नियमित रूप से संचालन, रेफरल एवं एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, सभी प्रकार की जांच और दवा की उपलब्धता,

रोगियों के लिए वेटिंग रूम, पीने का पानी व वाशरूम की व्यवस्था अका निर्देश दिया। इसके पूर्व पटना से प्रीति वाजपेयी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया।

मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। मौके पर सीएस डॉ. एसके झा, डीपीएम पंकज कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. त्रिलोकी शर्मा, डीआईओ डॉ. एके सिन्हा, सदर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार समेत चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading