पांच डाक्टरों से रं’गदारी मांगने के मामले में जे’ल में बंद दो शा’तिरों को रि’मांड पर लेगी पुलिस

मुजफ्फरपुर। जिले के पांच डाक्टरों से करीब दो साल पूर्व 55 लाख रुपए से अधिक की रं’गदारी मांगने के मामले में गया जे’ल में बंद दो शा’तिरों को पुलिस रि’मांड पर लेगी। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद शिथिलता से काम कर रही सदर व ब्रम्हपुरा थाने की पुलिस ने कोर्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर के पांच डाक्टरों से अक्टूबर 2020 में रंगदारी मांगी गई थी। प्रतीकात्मक फोटोनगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि कोर्ट में अ’र्जी देकर रि’मांड पर लेने को लेकर संबंधित के’सों के जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

मालूम हो कि डाक्टरों द्वारा 27 व 28 अक्टूबर 2020 काे सदर व ब्रम्हपुरा थाने में रं’गदारी को लेकर प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज कर पुलिस की का’र्रवाई शिथिल पड़ी थी। गत दिनों समीक्षा बैठक में यह मामला सामने आया।

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने कांड की समीक्षा के बाद दोनों थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले में का’र्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि आ’पराधिक मामले में गया जे’ल भेजा गया एक शा’तिर ने जमानत पर बाहर आने के बाद साहेबगंज इलाके के कु’ख्यात अंकुर सिंह काे अपना सिम कार्ड दे दिया था। पुलिस का कहना है कि इसी सिम से काल कर मुजफ्फरपुर के पांच डाक्टरों से अक्टूबर 2020 में रं’गदारी मांगी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading