तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (तिमुल) में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया।

इस पूजा में संघ के अध्यक्ष नागेश्वर राय, निदेशक मंडल के सदस्य श्यामनंदन राय, विजय कुमार व देवनंदन साह ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इसमें विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान संघ के सेवकों की सुविधा के लिए संघ के मुख्य गेट पर केनरा बैंक का एटीएम खोला गया।

संघ के अध्यक्ष, निदेशक मंडल के सदस्य व केनरा बैंक के पदाधिकारी रितु राज, अनिल कुमार झा ने संयुक्त रूप से एटीएम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर संघ के प्रबंध निदेशक एचएन सिंह, वरीय पदाधिकारी प्रभाकर सिन्हा, नवीन कुमार, फूल कुमार झा, उमाकांत ठाकुर, जयकुमार पंजीकार, मुकुल, डॉ.एसबी हजारिका, राजीव कुमार, सुनील कुमार, प्रतिमा सिन्हा, विवेक कुमार झा आदर्श कुमार झा, विजय किशोर, राजशेखर, शिवशंकर प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, नंदकिशोर प्रसाद के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading