दीवार पर त’स्वीर लगाने के लिए छात्रा की ज’मकर पि’टाई

गोपालगंज। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बंगरा पंचायत अंतर्गत मंड़वा गांव स्थित मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा की एक छात्रा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर दीवार पर लगाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान विद्यालय के अन्य छात्राओं ने फोटो लगाने का वि’रोध शुरू करते हुए उसकी ज’मकर पि’टाई कर दी। छात्रा जब इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षकों से करने पहुंची तो उन्होंने भी उसकी पि’टाई कर दी।

बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर। जागरण आर्काइव।रविवार छात्रा की हा’लत बि’गड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज चिकित्सक ने रे’फर कर दिया। इस मामले में छात्रा के आवेदन पर तीन शिक्षक समेत नौ लोगों के खि’लाफ ए’फआइआर कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आ’रोपित शिक्षकों ने छात्रा के साथ मा’रपीट की घ’टना से इनकार किया है।

बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली छात्रा मध्य विद्यालय में पढ़ाई करती है। बीते शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ कुछ छात्राएं अ’भद्र व्यवहार कर रही थीं। इसे देखकर छात्रा ने वि’रोध किया।

बाद में लड़की बाबा साहब की तस्वीर को विद्यालय की दीवार पर लगाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान छात्राओं ने उसकी पि’टाई कर दी। इसकी शि’कायत करने के लिए छात्रा शिक्षकों के पास गई। शिक्षकों ने भी छात्रा की पि’टाई कर दी।

पि’टाई करने वालों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं। मा’रपीट के बाद छात्रा की त’बीयत बि’गड़ गई। शुक्रवार की शाम को छात्र को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार को सीएचसी से उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading