मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक स्थित बंगाली कॉलोनी से भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ भाग लिया।
इस दौरान हुई बारिश में भी भक्तों का काफी उत्साह देखा गया। यह साईं पालकी यात्रा बंगाली कॉलोनी से निकलकर साईं मंदिर का दर्शन करते हुए पार्वती सिनेमा हॉल से अघोरिया बाजार गोलंबर तक जाकर वापस लौटकर साईं स्थान बंगाली कॉलोनी पहुंची।
यात्रा के आयोजक शिखा बनिक और रामू बनिक ने बताया कि बाबा को छप्पन भोग से भोग लगाया जाएगा।
वहीं रात्रि में श्रद्धालुओं ने लिए महाभोग का प्रबंध किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
वहीं भक्तों ने साईं बाबा के जयकारा लगाने के साथ ही पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा सिल, कृति सिल, नारायण शिकदार, पाखी चौधरी, अवंतिका,
राकेश कुमार, पीयूष, दीपा, नीरज चौधरी, सुशांत सिकंदर, रीतिका, ह्दयान्स, मानविक, रोहित, आदित्य, प्रिंस व अन्य गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




